Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिशा का धर्म बदलने के लिए दवाब डाल रहा था शीजान ? पुलिस कर रही है जांच
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:02 AM
पुलिस ने शीजान से पूछताछ की बताया कि मौत के कुछ दिन पहले भी तुनिशा ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। शीजान ने धर्म और उम्र का हवाला देकर रिलेशनशिप खत्म करने की बात कही थी। अब पुलिस यह जानना चाहती है कि आखिर शीजान ऐसा क्या चाहता था जिसने तुनिशा को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया।
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शीजान ने बोला है कि मौत के कुछ दिन पहले भी तुनिशा ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन उस समय शीजान ने एक्ट्रेस को बचा लिया था। इसके बारे में तुनिशा की माँ को शीजान ने जानकारी दी थी। और उनसे तुनिशा का ख्याल करहने के लिए भी बोला था। पुलिस शीजान के बयान को वैरिफाई कर रही है। पुलिस ये जानने की कोशिश में है कि तुनिशा ने इससे पहले कब सुसाइड की कोशिश की थी और क्या वह ऐसा ब्रेकअप की रहीं थीं या फिर इसका कुछ और कारण था।
पुलिस के मुताबिक हादसे वाले दिन दोनों ने साथ में लंच भी किया था। और उसके कुछ देर बाद ही एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली।