Aizawl : पुलिस के जवान ने अपने दो सहकर्मियों को मार डाला
Police constable kills two of his colleagues
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 09:04 AM
आइजोल। कोलासिब जिले में मिजोरम सशस्त्र पुलिस के एक जवान ने अपने दो सहकर्मियों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मिजोरम-असम सीमा के निकट बुआरचेप गांव में एक सीमा चौकी पर सशस्त्र बलों की दूसरी बटालियन के ये तीनों पुलिसकर्मी तैनात थे। रविवार शाम यह घटना हुई। मिजोरम पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ललबैकथंगा खियांगते ने कहा कि आरोपी हवलदार बिमल कांति चकमा (56) ने उसके व्यवहार को लेकर शिकायत करने पर गुस्से में आकर दोनों पुलिसकर्मियों पर अपनी सर्विस राइफल से कम से कम 15 गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हवलदार जे ललरोहलुआ और हवलदार इंद्रा कुमार राय के रूप में की गई है।
अधिकारी ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर सीमा चौकी कमांडर और अन्य पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने ललरोहलुआ को खून से लथपथ फर्श पर पड़े पाया, जबकि राय वहां से 40 फुट दूर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। ललरोहलुआ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और राय ने बाद में दम तोड़ दिया।
Aizawl
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि चकमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक बंदूक और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसे शराब पीने की लत है और उसके सहकर्मियों ने चौकी कमांडर से उसके व्यवहार को लेकर कई बार शिकायत की थी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।