बड़ा हादसा : मथुरा में बेकाबू कार पेड़ से टकरायी, चार युवकों की मौत
An uncontrollable car collided with a tree in Mathura, four youths died
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:02 AM
मथुरा (उप्र)। मथुरा जिले के राया क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गयी। कार में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सभी मृतकों में 21 से 25 वर्ष के युवक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने यहां बताया कि बलदेव कस्बे से मथुरा शहर आ रही एक कार राया थाना क्षेत्र के पिलखुनी गांव के नजदीक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने अचल (25), आकाश (21), योगेश (22) और अंकित (21) को मृत घोषित कर दिया।
घायल व्यक्ति को इलाज के लिए आगरा भेजा गया
एसएसपी शैलेष पांडेय ने बताया कि हादसे में घायल शैलेन्द्र कुमार नामक एक अन्य व्यक्ति को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में मृत लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए गये हैं। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।