Big Breaking : सावधान ! लड़कियों के वेश में घूम रहे हैं कई ठग
Social Media
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:48 AM
Big Breaking :नई दिल्ली/ नोएडा। सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम से अकाउंट बनाकर डीपी में सुंदर लड़की की फोटो लगाकर और फोन पर लड़की की आवाज में बात करके लोगों को ठगने वाला एक गिरोह इन दिनों एनसीआर में सक्रिय हैं। इसलिए सतर्क हो जाइए। यदि कोई लड़की आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे या फोन पर बात करे तो जरूरी नहीं है कि वह लड़की ही हो। वह ठगों के गिरोह का कोई सदस्य भी हो सकता है।
Big Breaking :
हापुड़ में एसे ही ठगों ने एक युवक से सात लाख रुपये ठग लिये। पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि ठग कई महीने से उसके संपर्क में था। वह फोन पर लड़की की आवाज में उससे बात करता था। बातों के जाल में फंसाकर और बदनाम करने का डर दिखाकर ठग ने उससे सात लाख रुपये ठग लिये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने दावा किया कि पुलिस जल्द ही ठग को गिरफ्तार कर लेगी। इस प्रकार की कई घटनाएं आए दिन प्रकाश में आ रही है। कुछ ऐसी भी घटनाएं घट रही हैं जिनमें पीडि़त व्यक्ति कहीं शिकायत तक नहीं करता है।