हत्या का ख़ुलासा : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत
Bulandashahar News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:45 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:45 AM
Bulandashahar News बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पर पुलिस ने राकेश हत्याकांड का ख़ुलासा कर दिया है। राकेश की हत्या किसी और ने नहीं पत्नी ने की थी। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इस पूरे मामले का ख़ुलासा कर दिया है।
व्यक्ति की हत्या का हुआ ख़ुलासा
मामला बुलंदशहर के डिबाई का है। राकेश हत्याकांड का पुलिस ने ख़ुलासा कर दिया है। राकेश की हत्या किसी और ने नहीं पत्नी राजकुमारी ने प्रेमी अमित के साथ मिलकर की थी। पति, पत्नी और प्रेमी के संबंधों के बीच आ रहा था इस कारण उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने पूरे मामले का ख़ुलासा करते हुए हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल बीते 19 अक्टूबर को अलीगढ़ निवासी राकेश की हत्या कर दी गई थी। अलीगढ़ निवासी व्यक्ति का शव सुनसान इलाक़े में पड़ा हुआ मिला था। व्यक्ति की हत्या के बाद गाँव में कोहराम मच गया था। पुलिस तभी से पूरे मामले की जाँच पड़ताल कर रही थी। मृत व्यक्ति के भाई ने मुक़दमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पत्नी और पत्नी के सभी भाइयों से पूछताछ की तो पत्नी की भूमिका संदिग्ध पाई गई। सख़्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म क़बूल कर लिया।
पत्नी ने क़बूला अपना जुर्म
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि, राकेश की पत्नी का अमित कुमार के साथ बीते कई सालों से अवैध संबंध था। पत्नी शादी के बाद से ही अपने पति को पसंद नहीं करती थी। पत्नी और उसके प्रेमी अमित ने मिलकर पति की हत्या की प्लानिंग की जिसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। ईंट से सर पर प्रहार कर पति की हत्या की गई थी। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।