विज्ञापन

Chandigarh Crime: युवतियों जब किसी युवक से प्यार करती हैं तो उस पर अपनी जान देने तक को तैयार हो जाती है। लेकिन पिछले कुछ समय से देश में ऐसा कुछ हो रहा है, प्रेम जैसे पवित्र शब्द को बदनाम हो रहा है। युवतियां प्रेमियों के हाथों लगातार छली जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही एक कारनामा पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ है।
चंडीगढ़ में एक मुस्लिम युवक ने पड़ोस में रहने वाली हिंदू युवती को अपने प्रेम के जाल में फंसाया। दो साल तक लड़की से अपने विवाहित होने की बात छिपाई। जब लड़की को उसके शादीशुदा होने का पता चला तो लड़की ने युवक से दूरी बना ली। यह बात मुस्लिम युवक को नागवार गुजरी और उसने लड़की के घर में घुस कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या से पहले दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। आरोपी की पहचान बिहार के जिला मधुबनी स्थित गांव बेला निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद शरीक के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक युवती का नाम ममता है और वह 18 साल की थी। ममता मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के तहसील बेनीगंज के गांव मलाहपुर की रहने वाली थी। युवती की मां चंपा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित को सेक्टर-45 से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कपड़ों से भरा बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि मोहम्मद शरीक फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि हत्या से पहले युवती से दुष्कर्म की भी आशंका है। इसके लिए दोनों के सैंपल फारेंसिक लैब भेजे गए हैं। इसकी पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी जाएगी।
मृतका की मां चंपा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को ममता घर पर अकेली थी। मां काम पर गई हुई थी, जबकि छोटा भाई स्कूल गया हुआ था। उसी समय आरोपित उसके घर में घुसा और गला घोंटकर बेटी की हत्या कर दी। शाम को जब चंपा घर लौटी तो बेटी को बेड पर बेसुध पड़ी थी। उसका शरीर नीला पड़ चुका था। उसके बाल बिखरे हुए थे और कान से खून निकल रहा था। उसके गले पर खरोंच के निशान थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
युवती की मां चंपा ने पुलिस को बताया कि ममता को लगभग छह महीने पहले आरोपित के पहले से शादीशुदा होने का पता चला। इसके बाद से उसने मोहम्मद शरीक से दूरी बना ली। इस पर युवक उसका पीछा करने लगा, जिससे ममता काफी परेशान रहने लगी थी। लगभग डेढ़ महीने पहले युवती ने अपनी मां को आरोपित शरीक के बारे में बताया। चंपा ने भी आरोपित शरीक को उनकी बेटी से दूर रहने को कहा। इसके बाद वह दूसरे इलाके में रहने लगा था। ममता उससे फोन पर भी बात नहीं करती थी। इसी बात से शरीक गुस्से में था।
पुलिस के अनुसार मोहम्मद शरीक फूड डिलीवरी की नौकरी करता है और वह तीन साल पहले ही चंडीगढ़ आया है। वह लगभग ढाई साल से वह बुड़ैल में किराये के घर में रह रहा है। ममता उसके पड़ोस में अपने परिवार के साथ रह रही थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। फिर दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम में बदल गई।
विज्ञापन