Chhattisgarh Encounter : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी शहीद
Three policemen including ASI martyred in an encounter with Naxalites in Chhattisgarh
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:53 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक सहायक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के मध्य सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी के सहायक उपनिरीक्षक रामुराम नाग, सहायक आरक्षक कुंजराम जोगा और सैनिक वंजाम भीमा शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह जगरगुंडा थाना से डीआरजी के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब सुबह नौ बजे जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के मध्य था तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। इस हमले में एक सहायक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।