Delhi Excise Scam : ईडी के समन के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंचीं कविता
Kavita reaches apex court against ED's summons
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 06:38 AM
नई दिल्ली। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समन के खिलाफ बुधवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की। याचिका में उन्होंने गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है।
मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिंह की पीठ ने तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य कविता की याचिका पर 24 मार्च को सुनवाई के लिए सहमति जताई। कविता के वकील ने याचिका पर तत्काल सुनावाई का अनुरोध करते हुए कहा कि क्या किसी महिला को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में बुलाया जा सकता है? उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से कानून के खिलाफ है।
प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में 11 मार्च को कविता से नौ घंटे पूछताछ की थी। एनआईए ने इस मामले में एक जनवरी को 14 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।