Detention Camp : असम सरकार ने घोषित विदेशियों को हिरासत शिविर में भेजा
Assam government sent declared foreigners to detention camp
भारत
चेतना मंच
13 Mar 2023 04:24 PM
गुवाहाटी। असम सरकार ने सभी 'घोषित विदेशियों' को गोलपाड़ा जिले में नवनिर्मित हिरासत केंद्र (पारगमन शिविर) में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Detention Camp
असम की जेल महानिरीक्षक पुबाली गोहेन ने बताया कि सिलचर हिरासत केंद्र से 87 कैदियों के अंतिम जत्थे को मटिया पारगमन शिविर ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि कैदियों को सिलचर से ले जाया गया। वे रविवार को गोलपाड़ा पहुंचे। इसके साथ ही छह पारगमन शिविरों में ठहरे सभी घोषित विदेशी बंदियों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 87 घोषित विदेशियों में से म्यांमा के 64, बांग्लादेश के 22 और सेनेगल से एक कैदी है। कैदियों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया 27 जनवरी को 68 घोषित विदेशियों को गोलपाड़ा हिरासत केंद्र से स्थानांतरित करने के साथ शुरू हुई थी। पुबाली गोहेन ने कहा कि चूंकि कैदियों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, अत: छह हिरासत केंद्रों की अब जरूरत नहीं है।
गोलपाड़ा के उपायुक्त खनिंद्र चौधरी ने कहा कि कुल मिलाकर 217 घोषित विदेशी मटिया में नए पारगमन शिविर में ठहरे हुए हैं। मटिया पारगमन शिविर की निगरानी और इसका नियंत्रण गोलपाड़ा जिला प्रशासन के हाथ में है, और इसमें 400 महिलाओं सहित कुल 3,000 कैदियों को रखने की व्यवस्था है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।