ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले चार बदमाशों पर गैंगस्टर
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 04:55 PM
Greater Noida News : ट्रांसफार्मर चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम करने वाले
चोर गिरोह के चार सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। थाना दादरी पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को
गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है।
थाना दादरी प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आमिर पुत्र खुर्शीद, अशरफ उर्फ असलम पुत्र रईस, अमन
पुत्र रहमत व चांद मोहम्मद पुत्र वाहिद खान के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण
अधिनियम धारा 1986 के तहत गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर में निरुद्ध किए गए
चारों बदमाश शातिर चोर हैं और यह ट्रांसफर चोरी तथा नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते हैं। इस गिरोह का
सरगना आमिर है और यह संगठित गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने पूर्व में इन आरोपियों को
गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
पंचायत में बवाल, दबंगों ने की मारपीट
ग्रेटर नोएडा : दनकौर के ग्राम फतेहपुर अट्टा में दो पक्षों के आपसी वाद विवाद के निपटारे के लिए
बुलाई गई पंचायत में बवाल मच गया। पंचायत में दबंग पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया।
ग्राम अट्ट फतेहपुर निवासी मुनीफा ने थाना दनकौर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे फिरोज का गांव के
ही रजुआ से 13 अगस्त को किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया था। इस वाद विवाद को निपटाने के लिए 14
अगस्त की सुबह गांव के ही दिनू के घर पर सभ्य लोगों द्वारा पंचायत कर आपसी समझौता कराया जा रहा था।
पंचायत में मौजूद साहिल, अशरफ, अकरम, गुल्लू नूर हसन व 5 अज्ञात लोगों ने उनके बेटे फिरोज पर अचानक
हमला कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे पंचायत में भगदड़ मच गई। मारपीट के दौरान साहिल ने तमंचे की
बट से उसके बेटे फिरोज पर वार कर उसे घायल कर दिया। तमंचे की बट लगने से फिरोज की आंख में गहरी चोट आई
है। फिरोज को अधमरा करने के बाद सभी आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से धमकी देकर फरार हो गए। घायल
अवस्था में फिरोज को जिला अस्पताल ले जाया गया। फिरोज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के
सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में फिरोज का उपचार चल रहा है। दनकौर
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर साहिल, अशरफ, अकरम, गुल्लू ,नूर हसन व पांच अज्ञात लोगों
के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
डांटने पर नाबालिग बेटी घर से चली गई
ग्रेटर नोएडा : घर का काम करने को लेकर नाबालिग बेटी को डांटना एक व्यक्ति को खासा महंगा पड़ा।
पिता की डांट से गुस्साई किशोरी घर से बिना बताए चली गई। थाना जारचा क्षेत्र के एक गांव निवासी महेश (काल्पनिक नाम)
ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 10 अगस्त को उन्होंने अपनी 17 वर्षीय बेटी को घर का काम करने को लेकर डांट दिया था।
इसके बाद वह किसी काम से घर से बाहर चले गए। शाम के समय उनकी बेटी घर से बिना बताए चली गई। उन्होंने अपनी बेटी
की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। महेश ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी किसी के बहकावे में आकर घर छोड़ कर चली गई है। थाना
जारचा प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की तलाश की जा रही है।
रोडवेज बस ने मारा अचानक ब्रेक, बाइक सवार की मौत
ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज गति में जा रही रोडवेज बस के चालक द्वारा अचानक ब्रेक
लगाए जाने से पीछे आ रहा बाइक सवार संतुलन को बैठा। बाइक सवार रोडवेज बस से टकराकर गंभीर रूप से घायल
हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
थाना जेवर में दर्ज कराई रिपोर्ट में डींग राजस्थान निवासी प्रदीप सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई आकाश सिंह
नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। वह 14 अगस्त की शाम को राजस्थान से गौतम बुद्ध नगर की तरफ अपने
दोस्त की बाइक से आ रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज गति में जा रही रोडवेज बस के चालक ने ओवरटेक करने के
फेर में अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे आकाश सिंह की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक बस से टकरा गई।
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए आकाश सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक
मौके से फरार हो गया। थाना जेवर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ
मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए बस नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर
गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
चोरी की बाइक पर सवार बदमाश से पुलिस की मुठभेड़
ग्रेटर नोएडा : थाना फेस-2 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के
दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इसके पास से तमंचा, कारतूस,चोरी के चार मोबाइल फोन व
चोरी की बाइक बरामद हुई है।
सेंट्रल जोन के एडीसीपी ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस सेक्टर-92 चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस
दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आ रहे एक युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक
सवार एनएससीजेड की तरफ भाग निकला। पुलिस के पीछा करने पर उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी
कार्रवाई में बाइक सवार के पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान सोनू
उर्फ पगला पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम सकरा जनपद मैनपुरी के रूप में हुई सोनू हाल में गेझा गांव में रह रहा है।
इसके पास से तमंचा, कारतूस, चोरी की बिना नंबर की बाइक व चोरी की चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घायल
बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एडीसीपी ने बताया कि सोनू शातिर किस्म का चोर है और चोरी की बाइक
पर सवार होकर घटनाओं को अंजाम देता है। पकड़े गए सोनू उर्फ पगला पर विभिन्न थाना क्षेत्र में 9 मुकदमे पंजीकृत हैं।
इसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। Greater Noida News
चार बच्चों की माँ गार्ड के साथ भागी, घर से ले गई जेवरात व नगदी
नोएडा : चार बच्चों की मां पड़ोस में रहने वाले गार्ड सुपरवाइजर के साथ भाग गई। महिला घर में बेटी की
शादी के लिए रखे लाखों रुपए के जेवरात व नगदी को भी अपने साथ ले गई। पीड़ित ने आरोपी गार्ड के खिलाफ
मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना
पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है। न्यायालय के निर्देश के बाद थाना सेक्टर-
113 पुलिस ने आरोपी गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सफार्बाद गांव में रहने वाले विनोद (काल्पनिक नाम) ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी
पत्नी व चार बच्चों के साथ किराए पर रह रहा है। वह ठेकेदारी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी
पत्नी सेक्टर-74 स्थित पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी में खाना बनाने का कार्य करती थी। कई बार उसने अपनी पत्नी
को काम करने से मना किया लेकिन उसने खाना बनाने का काम नहीं छोड़ा। इसी सोसायटी में गार्ड सुपरवाइजर के
रूप में कार्यरत ललित कुमार ने उसकी पत्नी को बहला फुसला लिया। ललित कुमार के झांसे में आकर उसकी पत्नी 7
जुलाई को घर में रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये के सोने के आभूषण व साढ़े तीन लाख रुपये को लेकर ललित कुमार
के साथ चली गई। विनोद के मुताबिक उसने यह आभूषण व नगदी अपनी बेटी की शादी के लिए घर में रखी हुई थी।
उसने अपनी पत्नी की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसने थाना सेक्टर 113 पुलिस
को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बजाय जीडी में गुमशुदगी दर्ज कर ली। न्यायालय ने
विनोद के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए थाना सेक्टर 113 पुलिस को ललित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए
जाने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि न्यायालय के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया
है और उसकी तलाश की जा रही है। Greater Noida News
फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट
ग्रेटर नोएडा : फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय के साथ उसके साथियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
लोगों को आता देखकर आरोपी अपनी बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ
थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कराया है।
मूल रूप से जनपद एटा निवासी शिवमोहन फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का काम करता है। 14 अगस्त की रात्रि को
वह ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था। इस दौरान उसके साथ कंपनी में काम करने वाले मोहित, कालू व लुक्का ने उसे
रास्ते में घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। शिव मोहन ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने
मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर आए तो आरोपी अपनी बाइक छोडकर फरार हो
गए। शिव मोहन के मुताबिक मारपीट में उसे काफी चोटे आई हैं पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर
मामला दर्ज कर लिया गया है। Greater Noida Newsनोएडा में दिखाई दिए अद्भुत नजारे, स्वतंत्रता दिवस के सारे कार्यक्रम पढ़ें