Indore : डीएम आफिस के बाबू ने ऐसे बना दिया पत्नी को करोड़पति, जानिये पूरी कहानी
Babu of DM office made his wife a millionaire, know the whole story
भारत
चेतना मंच
20 Mar 2023 10:22 PM
इंदौर (मध्य प्रदेश)। इंदौर के जिलाधिकारी कार्यालय के एक लिपिक ने गबन कर एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम पत्नी के बैंक खाते में भेज दी। इस गड़बड़ी के खुलासे के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जिलाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी. ने संवाददाताओं को बताया कि हमें पता चला है कि लेखा शाखा के लिपिक मिलाप चौहान ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान अलग-अलग सरकारी मदों वाली एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि अपनी पत्नी के खाते में पहुंचाई है। क्लर्क को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि गबन के मामले की विस्तृत जांच के लिए एक समिति बनाई गई है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर चौहान के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इलैयाराजा ने कहा कि गबन की राशि भी उससे वसूल की जाएगी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।