Maharashtra : अभियान के दौरान गढ़चिरौली के जंगल में विस्फोटक मिला
Explosives found in Gadchiroli forest during operation
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 06:56 AM
गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के जंगल से पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई एक राइफल और कुछ विस्फोटक बरामद किए हैं। नक्सलियों ने यह सुरक्षाकर्मियों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से छिपाया था। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।
गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ग्यारापट्टी पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के एक दल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए धनोरा तालुका के टीपागढ़ जंगल में एक संयुक्त नक्सल रोधी अभियान चलाया।
बयान में कहा गया है कि तलाशी अभियान के दौरान दल को 12 बोर की एक राइफल, दो देसी विस्फोटक, एक बैनर, जूते और नक्सलियों के अन्य सामान मिले, जिन्हें पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जमीन के नीचे छिपाया गया था। फिलहाल, गढ़चिरौली के एसपी नीलोत्पल ने जिले में नक्सल रोधी अभियान तेज कर दिया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।