Maharashtra News : राजमार्ग परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे में धांधली का आरोप, 6 पर मुकदमा
Allegations of rigging in compensation for land acquired for highway project, case against 6
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 03:59 AM
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने मुंबई-वडोदरा राजमार्ग परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि के बदले 31.68 लाख रुपये का मुआवजा पाने और रिकार्ड में कथित तौर पर हेराफेरी करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पालघर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो आरोपियों ने मुआवजा पाने के लिए मृतकों के स्थान पर तीन महिलाओं और एक पुरुष को पेश कर दिया। उन्होंने कहा कि साथ ही आरोपियों ने मुआवजे का दावा करने के लिए परियोजना से प्रभावित कुछ मृत व्यक्तियों को जिंदा दिखाने के लिए रिकॉर्ड को तोड़-मरोड़ कर पेश किया।
अधिकारी ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर पालघर पुलिस ने बुधवार को छह लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida