Manipur Violence : मणिपुर के विस्थापित परिवारों की देखभाल करें अफसर : मुख्यमंत्री
Officers should take care of the displaced families of Manipur: Chief Minister
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:02 PM
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कछार जिला प्रशासन को हिंसा प्रभावित मणिपुर से विस्थापित हुए परिवारों की देखभाल करने का निर्देश दिया, जिन्होंने राज्य में शरण ली है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर में हाल की घटनाओं से प्रभावित कई परिवारों ने असम में शरण मांगी है। मैंने कछार के जिला प्रशासन से इन परिवारों की देखभाल करने का अनुरोध किया है। शर्मा ने कहा कि वह मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि मैं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के साथ भी लगातार संपर्क में हूं। मैंने संकट की इस घड़ी में असम सरकार को पूरा समर्थन देने का संकल्प लिया है।
मणिपुर में बुधवार को आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के बीच झड़पों के साथ हिंसा भड़क गई, जिसके कारण 9,000 से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा। मेइती समुदाय द्वारा की जा रही अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के खिलाफ आदिवासियों की ओर से ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद बुधवार को हिंसा भड़क गई, जो रात में और तेज हो गई थी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।