MP Murder Case : युवक ने क्यों की पत्नी और तीन नाबालिग बेटियों की हत्या, पढ़ें पूरी कहानी
Why did the young man kill his wife and three minor daughters, read the full story
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 06:43 PM
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने बताया कि ग्राम डवालीखुर्द में मनोज (35) ने पहले अपनी पत्नी साधना (32) सहित तीन बेटियों अप्सरा (10), नेहा (8) और तन्नू (3) की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद वह खुद फांसी पर लटक गया।
बुरहानपुर (मप्र)। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन नाबालिग बेटियों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।
यह जानकारी बुरहानपुर जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना नेपानगर थाना क्षेत्र के ग्राम डवालीखुर्द में हुई। लोढा ने बताया कि ग्राम डवालीखुर्द में मनोज (35) ने पहले अपनी पत्नी साधना (32) सहित तीन बेटियों अप्सरा (10), नेहा (8) और तन्नू (3) की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद वह खुद फांसी पर लटक गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सम्भवतः मनोज का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसी के चलते उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। लोढा ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।