MP NEWS: इंदौर में युवती की शादी रूकवाने को उसके भाई की हत्या का प्रयास
MP NEWS
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 06:40 AM
MP NEWS: इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में एक युवती की शादी रुकवाने के इरादे से उसके नाबालिग भाई की हत्या की कोशिश करने के आरोप में तीन किशोरों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि बाल अपचारियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
MP NEWS
उप निरीक्षक आनंद राय ने बताया कि भंवरकुआं थाना क्षेत्र में आठ फरवरी की रात एक नाबालिग लड़के पर चाकू से हमले के मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया, हमें पूछताछ में पता चला है कि हमले में घायल लड़के की बहन की शादी तय हो गई थी, लेकिन बाल अपचारियों में शामिल एक लड़का इससे नाराज था क्योंकि वह युवती से एकतरफा मोहब्बत करता था।
उप निरीक्षक के मुताबिक इस बाल अपचारी को लगा कि अगर युवती के भाई की हत्या कर दी जाए, तो उसके घर में मातम के कारण युवती की शादी रुक जाएगी, इसलिए उसने अपने दो दोस्तों की मदद से नाबालिग लड़के पर चाकू से हमला किया। उन्होंने बताया कि बाल अपचारियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।