Murder- शादी के 25 साल बाद ₹6 लाख देकर पत्नी ने करवाई पति की हत्या
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:15 PM
Murder- जुर्म का एक बहुत ही घिनौना मामला सामने आया है जिसमें एक पत्नी ने शादी के 25 साल बाद कॉन्ट्रैक्ट किलर को ₹6 लाख देकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। पत्नी ने यह घिनौना कदम सिर्फ इसलिए उठाया ताकि वो 2 साल पहले फेसबुक पर मिले अपने 29 वर्षीय प्रेमी के साथ रह सके।
आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला -
17 मई 2022 को दरियागंज में स्थित एक वर्क शॉप के मालिक मोइनुद्दीन कुरैशी का मर्डर (Murder) हो गया। यह घटना रात के करीब 10:00 बजे की थी, दो बाइक सवार ने आकर मोइनुद्दीन को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मोइनुद्दीन के भाई राकनुद्दीन ने पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज कराया।
पुलिस ने क्षेत्र में लगे हुए सीसीटीवी के 500 से भी अधिक वीडियो की जांच की और इसके साथ ही पुलिस ने हत्या के दौरान वहां मौजूद 100 से अधिक लोगों की जांच की। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान की और उनके खिलाफ टेक्निकल निगरानी शुरू की गई जिसके परिणाम स्वरूप गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
सबसे हैरानी वाली बात यह है कि हत्या के आरोपियों में एक नाम मोइनुद्दीन की पत्नी जीबा का भी है। डीसीपी ने इस मामले में खुलासा किया है कि जब जीवा से इस मामले में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका पति शराब बहुत पीता है और पतंग उड़ाता है। उसने यह भी कहा है कि जब वह बहुत छोटी थी तभी उसकी शादी कुरैशी के साथ हो गई थी। इन दोनों की शादी को 25 साल हो चुके हैं और इनके दो बेटे और एक बेटी भी है।
दीवाने डीसीपी के सामने यह बात कुबूल की कि उसका इस शादी से मन भर गया था। 2 साल पहले वह फेसबुक पर शोएब से मिली थी और जिसके बाद उन दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया था। जीवा शोएब से शादी करना चाहती थी पर इसके लिए उसे पहले मोइनुद्दीन के साथ रिश्ता करना पड़ता।
जब जीवा ने शोएब के साथ शादी की इच्छा व्यक्त की, तब शोएब ने उसे विनीत गोस्वामी नाम के एक कांटेक्ट किलर से मिलवाया, जिसे 6 लाख रुपए देकर जीबा ने अपने पति शोएब की हत्याb(Murder) करवाई।