New Delhi News : कंझावला के दोषियों को मिले सख्त सजा : केजरीवाल
Strict punishment should be given to the culprits of Kanjhawala: Kejriwal
भारत
चेतना मंच
02 Jan 2023 05:43 PM
कंझावला में 20 वर्षीय एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब चार किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुए हादसे में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कंझावला हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि दोषियों को ‘कड़ी से कड़ी सजा’ दी जाएगी।
New Delhi News
कंझावला में 20 वर्षीय एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब चार किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुए हादसे में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
केजरीवाल ने घटना से जुड़ी एक खबर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, कंझावला में हमारी बहन के साथ जो हुआ, वह बेहद शर्मनाक है। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी।
New Delhi News
घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें युवती के शरीर पर कपड़े नहीं है और उसके पैर में चोट नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद से युवती के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने के दावे भी किए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि यह एक सड़क हादसा था।
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने इस घटना के संबंध में शहर की पुलिस को नोटिस भेजा है। पुलिस ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेजा गया है। उनके अनुसार, युवती का पैर कार के एक पहिए में फंस गया था, जिससे वह वाहन के साथ करीब चार किलोमीटर तक घिसटती चली गई।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।