Noida News : पियक्कड़ मंडली पर खुलेआम शराब पीने पर 600 लोगों पर कार्रवाई
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:36 AM
Noida : नोएडा । जिले में सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 600 लोगो तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 628 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के पीआरओ पंकज कुमार ने बताया कि रविवार को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिले में चले अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 600 लोगों के खिलाफ 290 आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि नियमों का पालन न करने वाले 628 वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई और 9 वाहनों को सीज किया गया।