Noida News : जानिये कहां संपत्ति को लेकर आमने सामने हो गए बाप बेटे
Know where father and son came face to face regarding property
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:01 AM
नोएडा। गेझा गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे पिता व दो पुत्रों को थाना पुलिस फेस-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी शराब के नशे में आपस में मारपीट कर रहे थे।
थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गेझा गांव में रहने वाले पिता पुत्रों के बीच मारपीट हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह झगड़े पर आमादा रहे। इसके बाद पुलिस कुंदन व उसके बेटे अरुण, दीपक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
पूछताछ में पता चला कि दोनों लड़के अपने पिता से गांव की पैतृक संपत्ति तथा जेवरातों का बंटवारा करने की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर तीनों के बीच पहले बहस और फिर मारपीट हो गई। घटना के समय तीनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति भंग की धारा के तहत कार्रवाई की है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।