Delhi Crime: महिला की हत्या कर एक करोड़ से अधिक की लूट में दो बंदी
Noida News: Three smugglers arrested with liquor from Haryana
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 05:19 PM
Delhi Crime: नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग में 56 वर्षीय महिला की हत्या करने और एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी व आभूषण लूटकर फरार होने के आरोप में 31 वर्षीय व्यक्ति और उसकी महिला दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Delhi Crime:
उन्होंने कहा कि मधुर कुंद्रा और उसकी साथी अमरजोत कौर संधू (28) को पंजाब के अमृतसर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी एक-दूसरे से शादी करके विदेश में बसना चाहते थे। मृतक रजनी का रिश्तेदार कुंद्रा जानता था कि महिला अमीर है, इसलिए उसने उसे लूटने का फैसला किया। 13 दिसंबर को रजनी को बेहोश पाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विशेष आयुक्त (अपराध) रवींद्र यादव ने कहा कि आसपास पूछताछ करने और तकनीकी सहायता के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई।
उन्होंने कहा कि एक टीम ने अमृतसर पहुंचकर एक होटल पर छापा मारा और कुंद्रा व संधू को गिरफ्तार कर लिया।