एक मासूम गुड़िया की दर्द भरी दास्तान, सुनकर रो देंगे आप, 30 बार हुआ रेप
You will cry after hearing the painful story of an innocent doll, raped 30 times
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:28 AM
पटना। मात्र 14 वर्ष की बच्ची को उसके अपनों ने ही इतना लूटा कि पढ़कर आपका कलेजा दहल जाएगा। यह दुख भरी दास्तान बिहार से आ रही है। दरअसल, इस दर्दनाक किस्से को एक सोशल वर्कर ने ट्विटर पर उजागर किया है। आरोप है कि पीड़िता की मां ने जिसे राखी बांधी, उसी ने जिंदगी बर्बाद कर दी। गवाही से रोकने के लिए उसे पहले धमकियां दी गईं और आखिर ममेरे भाइयों ने उसे अगवा कर देह व्यापार के लिए पटना में बेच दिया।
अपनी दुख भरी दास्तान सुनाते हुए गुड़िया के आंसू बरबस ही छलक पड़ते हैं। वह कहती है कि मामा ने मेरे जीवन पर दाग लगाया था। मैं चिल्लाती रही, लेकिन उसने नहीं सुनी। पड़ोसी के बाबा ने बचाई जान, लेकिन जिंदगी नर्क हो गई। मेरे मामा ने मेरे साथ रेप किया। मुझे ताने मिलने लगे। मेरे शरीर को पंचायत में नीलाम कर दिया गया। मुझे थाने न जाने देने के लिए घर पर पहरा लगा दिया गया था। किसी तरह केस हुआ तो गवाही न देने की धमकी मिली। मुझे गवाही देने से रोकने के लिए मामा के बेटों ने अपहरण कर लिया और देह व्यापार के लिए बेच दिया। मुझे पांच महीने तक पटना में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान होटलों और घरों में भेजा गया। 5 महीने में 30 बार मेरा रेप हुआ। ये कहानी मुजफ्फरपुर की गुड़िया (बदला हुआ नाम) की है।
गुड़िया अब गिरोह के चंगुल से छूट चुकी है, लेकिन उसे फिर से अपहरण की धमकियां मिल रही हैं। गुड़िया को पिता की उम्र के लोगों के पास भेजा गया। हैवानियत ऐसी थी कि ये जानवरों की तरह दांतों से काटते थे।
गुड़िया ने बताया कि मुझे जबरन बस में बिठाया गया और कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई। जब मैं पटना पहुंची तो राहुल के जरिए मुझे गुलशन को बेच दिया गया। गुलशन पटना में बड़ा सेक्स रैकेट चलाता था। पटना के 70 फीट के एक घर में ले गए, जहां पहले से ही कई लड़कियों को रखा हुआ था। यहां से लड़कियों को होटलों और घरों में भेजा जा रहा था। मुझे भी दो दिन बाद स्टेशन रोड के एक होटल में भेज दिया गया। पहली बार उन्हें झूठ बोलकर होटल भेजा गया था। तमाम कोशिश के बाद भी वह भाग ना सकी। होटल में सिगरेट से जलाया गया और बेल्ट से पीटा गया। हर पल नजर रखी जाती थी, ताकि लड़कियां इस दलदल से भाग न सकें। मामला दर्ज होने के बाद से गुलशन भी फरार है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।