Dadari : पेड़ पर दुपट्टे से लटके मिले युवक-युवती के शव
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:33 AM
दादरी । थाना दादरी (Thana Dadri) क्षेत्र के रूपवास गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे एक पेड़ पर युवक और युवती (Young man and Girl) की लाश लटकी मिलने से सनसनी फैल गयी है। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दोनों के शव एक ही दुपटटे से लटके मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। वहीं आसपास के लोग ऑनर किलिंग की भी आशंका जता रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे (Vishal Pandey) ने बताया कि थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि रूपवास गांव के पास रेलवे लाइन की दूसरी तरफ बबूल के पेड़ से एक ही दुपट्टे से एक युवक और युवती के शव लटके हुए हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतक की जेब से एक आधार कार्ड (Adhar Card) मिला। जिसमें उसकी पहचान रवि पुत्र स्वर्गीय राम शाह निवासी सिकरीगंज गोरखपुर Sikriganj Gorakhpur के रूप में हुई है । मृतक की जेब से दो रेल के टिकट भी मिले हैं। जो दिल्ली से गोरखपुर के लिए हैं। पुलिस ने मृतक युवक की बहन से फोन पर बात की है। उसने बताया कि वे चार बहन और दो भाई हैं। दोनों भाई अविवाहित है। मृतक रवि दिल्ली में नौकरी करता था तथा दूसरा भाई सूरत (गुजरात) पुलिस में नौकरी कर रहा है।
पुलिस मृतक युवती की पहचान में जुटी हुई है। दोनों के गले पर निशान हैं। निशान के चलते ही आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
4 दिन पहले युवक आया था दिल्ली (Delhi)
जांच में पता चला है कि मृतक युवक 4 दिनों पहले ही गोरखपुर से दिल्ली आया था। पुलिस को प्रेम प्रसंग (Love Affairs) के चलते आत्महत्या suicide का मामला लग रहा है।
युवती की पहचान नहीं
पुलिस के मुताबिक युवती के कपड़े देखकर लग रहा है कि उसकी हाल ही में शादी हुई है। पुलिस मृतक युवती की पहचान का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। दादरी कस्बे व कुछ इलाकों में युवती की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
मानसिक तनाव में युवक ने की आत्महत्या
नोएडा। थाना सेक्टर-63 Secrot-63 क्षेत्र के छजारसी गांव में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना सेक्टर 63 के थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि छजारसी में रहने वाले गुलशन (21 वर्ष) पुत्र बृजलाल अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उन्होंने पंखे से लटक कर घर में आत्महत्या कर ली इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अब तक की जानकारी में मौत का कारण मानसिक परेशानी बताया जा रहा है। मृतक युवक अविवाहित था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।