दादरी विधानसभा सीट से भाजपा टिकट की दावेदार महामेधा नागर ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने गुर्जर समाज और गौतमबुद्ध नगर से जुड़े सात प्रमुख मुद्दों का प्रस्ताव-पत्र सौंपा।

Dadri News : दादरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की टिकट की दावेदार एक महिला नेता ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके दादरी, ग्रेटर नोएडा, जेवर तथा पूरे गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर दी है। दादरी विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दावा करने वाली इस भाजपा नेता की मुख्यमंत्री से मुलाकात के विषय में दादरी तथा ग्रेटर नोएडा में सक्रिय भारतीय जनता पार्टी के एक युवा नेता ने विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई है।
दादरी- ग्रेटर नोएडा तथा जेवर क्षेत्र में सक्रिय भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता राज नागर ने चेतना मंच को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है। राज नागर गौतमबुद्ध नगर जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) क्चछ्वङ्घरू के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री सुश्री महामेधा नागर ने बुधवार 2 सितंबर 20206 को शाम के 5 बजे के आसपास उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अधिकारिक आवास 5 कालिदास मार्ग (लखनऊ) पर मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जर समाज के सम्मान, प्रतिनिधित्व एवं समावेशी विकास से संबंधित एक विस्तृत प्रस्ताव-पत्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा। दादरी विधानसभा सीट से BJP के टिकट की दावेदारी कर रही भाजपा की तेज-तर्रार युवा नेत्री सुश्री महामेधा नागर ने कहा कि गुर्जर समाज ने सदैव राष्ट्रहित एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ खड़े रहकर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज की दीर्घकालिक अपेक्षाओं एवं भावनाओं को शासन तक पहुँचाना उनका दायित्व है। Dadri News :
दादरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी का टिकट मांग रही सुश्री महामेधा नागर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बड़ा मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुश्री महामेधा नागर ने 7 प्रमुख मांगों पर शासन तथा प्रशासन का सहयोग मांगा है। दादरी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय भाजपा की युवा नेत्री सुश्री महा मेधा नागर के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे गए प्रस्ताव-पत्र में जो सात प्रमुख बिंदु शामिल हैं उन्हें हम नीचे सभी पाठकों के संज्ञान के लिए प्रकाशित कर रहे हैं। Dadri News :
नम्बर-1. अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में रिक्त पद पर गुर्जर समाज के योग्य एवं अनुभवी प्रतिनिधि की नियुक्ति।
नम्बर-2. वीरांगना धौला गुर्जरी के नाम पर महिला पीएसी वाहिनी का नामकरण तथा इसके लिए गाजियाबाद, बिजनौर अथवा शामली को संभावित स्थान के रूप में विकसित करने का सुझाव।
नम्बर-3. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत कोतवाल धन सिंह गुर्जर एवं बिजौलिया किसान आंदोलन के नायक विजय सिंह पथिक जैसे राष्ट्रनायकों का औपचारिक सम्मान तथा उनके नाम पर स्मृति दिवस घोषित करने का प्रस्ताव।
नम्बर-4. गौतम बुद्ध नगर एवं सहारनपुर में छात्रावासों की स्थापना तथा उनका नामकरण राजा नैन सिंह, जोगराज सिंह गुर्जर एवं प्रताप राव गुर्जर जैसे महापुरुषों के नाम पर किए जाने का सुझाव।
नम्बर-5. गौतमबुद्ध नगर में शारीरिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना, जहाँ पूर्व सैनिकों के मार्गदर्शन में युवा पुलिस, अर्धसैनिक बलों एवं सेना की भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी कर सकें।
नम्बर-6. गोचर महाविद्यालय, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) एवं मिहिर भोज स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादरी (गौतम बुद्ध नगर) को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान करने की अनुशंसा।
नम्बर-7. गौतमबुद्ध नगर में पंचायत व्यवस्था की पुनर्समीक्षा तथा ग्रामीण प्रतिनिधित्व को और अधिक सुदृढ़ करने का सुझाव।
आपको बता दें कि दादरी विधानसभा सीट से टिकट मांगने वाली सुश्री महामेधा नागर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (ष्ठस्) की पूर्व सचिव, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री तथा दादरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से युवा महिला नेत्री के रूप में उभरता हुआ चेहरा है। सुश्री महामेधा नागर सामाजिक संगठनों के साथ भी काम कर रही हैं। महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उनके द्वारा संचालित सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन अभियान को व्यापक सराहना प्राप्त हो चुकी है। सुश्री महामेधा नागर की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात पूरे दादरी, ग्रेटर नोएडा, जेवर, दनकौर, नोएडा सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनैतिक हलचल का कारण बन गई है। यह अलग बात है कि राजनीतिक विश्लेषक जानते हैं कि इस प्रकार की ‘‘मुलाकात’’ के क्या मायने होते हैं। Dadri News :
विज्ञापन