Dadri Crime News : दादरी पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को दबोचा
Dadri Crime News: Dadri police arrested the accused of fraud
दादरी
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:14 AM
Dadri Crime News : शहर में धोखाधड़ी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में कार्रवाई करते हुए दादरी पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर देनदारी ज्यादा हो जाने पर कंपनी बंद कर फरार हो जाने का आरोप था।
देनदारी ज्यादा होने पर फरार हो गया था आरोपी
आरोपी मूल रूप से थाना जारचा क्षेत्र के गांव उपरालसी का रहने वाला है। आरोपी द्वारा अपनी फाइनेंस कंपनी सुपर जन निधि लिमिटेड में डेली वेजेज खाते खोलकर लोगों के पैसे जमा करा लिए थे। बाद में देनदारी ज्यादा होने पर आरोपी कंपनी को बंद कर फरार हो गया था। पीड़ित लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।
इन धाराओं के अंतर्गत किया आरोपी को गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आरोपी को आज धारा 420/ 406 भादवी के अंतर्गत दादरी रेलवे रोड स्थित एक्सिस बैंक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।