Dadri Crime News : नाली बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Noida news: Two drunken parties clashed in Sutra Club, fiercely kicking and punching
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:57 AM
Dadri : दादरी । थाना बादलपुर क्षेत्र के बिश्नौली गांव में घर के बाहर नाली बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और कई लोग घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बिश्नौली गांव निवासी राकेश व सचिन के मकान आमने-सामने हैं। कुछ दिनों पूर्व राकेश ने अपने मकान का लेंटर डलवाया था। इस दौरान गली में छज्जा निकालने को लेकर भी इन लोगों का आपस में विवाद हुआ था। गुरुवार को घर के बाहर नाली बनाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के दर्जनों लोग मौके पर इक_ा हो गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़े को शांत कराकर दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में राकेश, सचिन, संजय सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।