Dadri Crime News : जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, लूटते थे ई-रिक्शा
Poisonous gang busted, used to rob e-rickshaws
भारत
चेतना मंच
18 Nov 2022 05:57 PM
Dadri Crime News : दादरी । थाना दादरी पुलिस ने जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 3 ई रिक्शा बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी ई-रिक्शा चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर उन्हें सुनसान स्थान पर फेंकदेते थे। उसके यह जहरखुरान ई-रिक्शा को लेकर चंपत हो जाते थे।
थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर बिसहाडा रोड दादरी बाईपास से सलीम पुत्र कबीर, गुलफाम पुत्र उस्मान, शमशाद पुत्र मोहम्मद इलियास, सलमान पुत्र इरफान, कबीर पुत्र नवाब निवासी मुस्तफाबाद थाना गोकलपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह दादरी तथा आसपास के क्षेत्रों में जहरखुरानी कर बेहोश लोगों का सामान व उनके वाहन को चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके पास से गत 18 अक्टूबर को दादरी की नवीन मंडी, 12 अक्टूबर को दादरी बाईपास तथा जनपद गाजियाबाद बस अड्डे से चोरी किए गए तीन रिक्शा बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह सवारी के रूप में ई रिक्शा में बैठते थे। चालक को अपने झांसे में लेने के बाद नशीला पदार्थ खिला देते थे। चालक के बेहोश होने के बाद वह उसे सुनसान जगह फेंक कर ई-रिक्शा को लेकर चंपत हो जाते थे। पकड़े गए पांचों आरोपियों ने ई-रिक्शा चोरी सहित कई अन्य वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।