विज्ञापन
Dadri Daughter Palak Sharma : दादरी क्षेत्र की होनहार बेटी पलक शर्मा पूरे दादरी क्षेत्र की लाडली बेटी बन गई है। दादरी से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में सक्रिय प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ‘जय हो’ ने पलक शर्मा को बड़े मंच पर सम्मानित करने की घोषणा की है।

Dadri News : दादरी क्षेत्र की होनहार बेटी पलक शर्मा पूरे दादरी क्षेत्र की लाडली बेटी बन गई है। दादरी से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में सक्रिय प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ‘जय हो’ ने पलक शर्मा को बड़े मंच पर सम्मानित करने की घोषणा की है। इस विषय में जय हो सामाजिक संगठन (ट्रस्ट) के संयोजक कपिल शर्मा एडवोकेट ने लाडली बेटी पलक शर्मा को सम्मानित करने की घोषणा की है। Dadri News
आपको बता दें कि पूरे दादरी क्षेत्र की लाडली बेटी बनी पलक शर्मा दादरी क्षेत्र के उपरावली गांव की रहने वाली है। दादरी क्षेत्र के उपरालसी गांव निवासी विनोद शर्मा की होनहार एवं दिव्यांग बेटी पलक शर्मा जन्म से ही दोनों हाथों से दिव्यांग हैं पलक शर्मा ने अपने अदम्य हौसले और मेहनत के बल पर यूपी बोर्ड कक्षा 12 में 70% अंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पलक की इस प्रेरणादायक उपलब्धि को देखते हुए अब उन्हें जल्द ही एक बड़े मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में जय हो एक सामाजिक संस्था (ट्रस्ट) ने औपचारिक घोषणा कर दी है। पलक सरदारी देवी बालिका इंटर कॉलेज, वीरपुरा जारचा, दादरी की छात्रा हैं। दादरी क्षेत्र की बेटी पलक शर्मा की सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास की एक जीवंत मिसाल है। जन्म से ही दोनों हाथों से दिव्यांग होने के बावजूद पलक ने केवल एक हाथ की तीन उंगलियों की मदद से परीक्षा लिखकर यह उपलब्धि हासिल की है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है। Dadri News
दादरी क्षेत्र की बेटी पलक शर्मा को सम्मानित करने की घोषणा करते हुए जय हो संस्था के संस्थापक संयोजक कपिल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि, “पलक शर्मा जैसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। उन्होंने कहा कि जय हो एक सामाजिक संस्था इस होनहार बेटी को एक बड़े मंच से सम्मानित कर समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत करेगी, ताकि अन्य बेटियां और युवा भी इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें।” उन्होंने आगे कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को पहचान दिलाना और उनके संघर्ष को समाज के सामने लाना भी है। इस सम्मान समारोह के माध्यम से पलक शर्मा की कहानी समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगी और यह संदेश देगी कि कठिन परिस्थितियों में भी सफलता संभव है। दादरी क्षेत्र में इस घोषणा के बाद खुशी और गर्व का माहौल है। Dadri News
विज्ञापन