विज्ञापन
आग की बढ़ती हुई घटनाओं से दादरी की रक्षा करने के मकसद से सामाजिक संगठन जय हो ने आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। जय हो संगठन ने दादरी क्षेत्र के बादलपुर में अधूरे पड़े हुए फायर स्टेशन को पूरा कराकर चालू करने के लिए आंदोलन चलाने का फैसला किया है।

Dadri News : दादरी क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ रही हैं। आग की बढ़ती हुई घटनाओं से दादरी की रक्षा करने के मकसद से सामाजिक संगठन जय हो ने आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। जय हो संगठन ने दादरी क्षेत्र के बादलपुर में अधूरे पड़े हुए फायर स्टेशन को पूरा कराकर चालू करने के लिए आंदोलन चलाने का फैसला किया है। जय हो संगठन का कहना है कि सरकारी तंत्र को नींद से जगाकर दादरी क्षेत्र को आग से बचाने का अभियान चलाया जाएगा। Dadri News
जय हो नामक सामाजिक संगठन के संस्थापक संयोजक एडवोकेट कपिल शर्मा ने जारी बयान में कहा कि बहुजन समाज पार्टी सरकार के समय पूरे दादरी क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बादलपुर में आधुनिक फायर स्टेशन के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी यह परियोजना अधूरी पड़ी है। क्षेत्र की बढ़ती आबादी, औद्योगिक इकाइयों, वेयरहाउस और बहुमंजिला इमारतों को देखते हुए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जय हो एक सामाजिक संस्था इस विषय को जनहित का मुद्दा मानते हुए चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में संस्था निर्माणाधीन फायर स्टेशन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर जनता, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस अधूरी परियोजना की ओर आकर्षित किया जाएगा। Dadri News
कपिल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि आंदोलन के द्वितीय चरण में संस्था सोशल मीडिया जनजागरण अभियान चलाएगी, जिसके माध्यम से क्षेत्रवासियों को इस फायर स्टेशन के महत्व और वर्षों से लंबित निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण में संस्था के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौन उपवास रखकर प्रशासनिक अधिकारियों को इस अधूरी परियोजना की याद दिलाएंगे तथा जनहित में शीघ्र कार्रवाई की मांग करेंगे। सडक़ पर उतरकर आंदोलन की चेतावनीकपिल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि चतुर्थ चरण में यदि इसके बावजूद कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है तो संस्था क्षेत्र की जनता के साथ सडक़ पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन करेगी। उन्होंने बताया कि आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही संस्था का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा और फायर स्टेशन निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि किसी बड़े हादसे के बाद चिंता व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है। प्रशासन और सरकार को भविष्य की संभावित आपदाओं को ध्यान में रखते हुए पहले से तैयारी करनी चाहिए। बादलपुर फायर स्टेशन केवल एक भवन नहीं, बल्कि लाखों लोगों की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। जय हो एक सामाजिक संस्था इस जनहित के मुद्दे को उसके समाधान तक पूरी मजबूती के साथ उठाती रहेगी। Dadri News
विज्ञापन