विज्ञापन
दादरी क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान की तीसरी मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Dadri News : दादरी क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान की तीसरी मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत की बात यह रही कि फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग पर जल्द काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। Dadri News
जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी हसनूद्दीन के मकान की तीसरी मंजिल पर बने खुले कमरे में लकड़ी का सामान और अन्य कबाड़ सामग्री रखी हुई थी। शनिवार सुबह अचानक वहां आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। Dadri News
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकते हुए पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। Dadri News
विज्ञापन