विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर जिले का ऐतिहासिक नगर दादरी एक बार फिर देशभक्ति की लौ से रोशन होने जा रहा है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली वर्षगांठ के अवसर पर जय हो एक सामाजिक संस्था (ट्रस्ट) द्वारा 10 मई 2026, रविवार को शाम 6:30 बजे भव्य क्रांति मशाल जुलूसका आयोजन किया जाएगा।

Dadri News : गौतमबुद्धनगर जिले का ऐतिहासिक नगर दादरी एक बार फिर देशभक्ति की लौ से रोशन होने जा रहा है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली वर्षगांठ के अवसर पर जय हो एक सामाजिक संस्था (ट्रस्ट) द्वारा 10 मई 2026, रविवार को शाम 6:30 बजे भव्य क्रांति मशाल जुलूसका आयोजन किया जाएगा। यह मशाल जुलूस दादरी नगर पालिका परिषद कार्यालय (GT रोड) से शुरू होकर शहीद स्तंभ और ब्लॉक परिसर से गुजरते हुए बस स्टैंड स्थित अमर क्रांतिकारी राजा राव उमराव सिंह जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर संपन्न होगा। Dadri News
संस्था के संस्थापक संयोजक एडवोकेट कपिल शर्मा ने बताया कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन अमर शहीदों के प्रति राष्ट्र की श्रद्धांजलि है जिन्होंने 1857 की क्रांति में अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और बलिदान की भावना से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। Dadri News
इस आयोजन में सामाजिक संगठनों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं क्षेत्रवासियों की बड़ी भागीदारी की संभावना जताई जा रही है। संस्था ने सभी देशभक्त नागरिकों से अपील की है कि वे हाथों में मशाल लेकर इस क्रांति जुलूस में शामिल हों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। Dadri News
विज्ञापन
विज्ञापन