
Dadri News : दादरी। सरेआम ठुमके लगाते हुए फ़ायरिंग करने वाले भाजपा नेता की पहचान कर ली गई है। नोएडा कमिश्नरी पुलिस के मीडिया सेल ने एक लिखित बयान में यह जानकारी दी है। मीडिया सेल ने बयान में बताया है कि वायरल वीडियो के संबंध में थाना दादरी द्वारा कार्यवाही करते हुए, वीडियों में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान यशपाल भाटी पुत्र मेहर चंद भाटी निवासी ग्राम बोडाकी थाना दादरी गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि इस संंबंध में धारा 336 भादवि व 30 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आपको बता दें कि बीते कल गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी कस्बे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो हुआ था। इस वीडियो में कुछ लोग बीच सड़क पर अपनी गाड़ी रोक कर और गाड़ी की डिग्गी खोलकर तेज आवाज में हरियाणवी गीत चला रहे थे और डांस कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति बाकायदा पिस्तौल निकाल कर फायरिंग करता है। फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान गांव बोडाकी निवासी यशपाल भाटी के रुप में हुई है।
https://twitter.com/ManchChetna/status/1643218048332238848?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1643218048332238848%7Ctwgr%5E68fa0573b721ef468ddbdb5c52a06afe4eacfe5e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fchetnamanch.com%2Fdelhi-ncr%2Fgautam-budh-nagar%2Fdadri-news-video-of-bjp-leader-firing-while-dancing-goes-viral%2F