Dadri News : दादरी। तहसील के जीटी रोड सब्जी मंडी से लेकर रेलवे रोड रेलवेओवरब्रिज तक जगह जगह गड्ढे हो रहे हैं जिसमें बीकेयू अंबावता के दादरी तहसील अध्यक्ष किसान नेता राजकुमार रूपबास का कहना है कि आए दिन गड्ढों को लेकर लोग परेशान हैं। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर गड्ढों को पार कर रहे हैं।
Dadri News :
टू व्हीलर से लेकर चार पहिए की गाडिय़ों का निकलना मुश्किल हो रहा है सिंगल आदमी का निकलना भी मुश्किल हो रहा है अनेकों बार इसकी शिकायत की गई है अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप से हल्का फुल्का मिट्टी डालकर उसको कर दिया जाता है लेकिन फिर दोबारा गड्ढे हो जाते हैं जिसमें दादरी नगर अध्यक्ष मनोज भाटी का कहना है कि इनकी मरम्मत सही तरीका से की जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन अंबावता आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी अगर 2 दिन के अंदर गड्ढा मुक्त नहीं किए जाते हैं तो नगरपालिका का तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर पवन कुमार भीसम किसान नेता राजकुमार रूपबास मनोज भाटी पाली प्रमोद विजयपाल बबलू आदि पदाधिकारी मौजूद थे।