Dadri News : फिर सुर्खियों में आया चिटहेरा भूमि घोटाला, लेखपाल हुआ गिरफ्तार
Greater Noida News: Caught stealing aluminum railing on the side of the expressway
दादरी
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:57 AM
Dadri News : दादरी। एक बार फिर चिटहेरा भूमि घोटाला सुर्खियों में आ गया है। यह अब तक कस सबसे बड़ा भूमि घोटाला है। मालूम हो कि चेतना मंच ने सर्वप्रथम इस बड़े घोटाले को उजागर किया था। इस मामले की जांच प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआइटी (विशेष जांच टीम) कर रही है।
एसआइटी टीम ने इस मामले में तत्कालीन लेखपाल शीतल प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। लेखपाल पर आरोप है कि उसने भूमाफियाओं के साथ सांठगांठ करके फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। उसे 6 माह पहले ही निलंबित कर दिया गया था। इस घोटाले के मास्टर माइंड कुख्यात भूमाफिया यशपाल तोमर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस घोटाले के पर्दाफाश के बाद अपर जिलाधिकाारी (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव की जांच के बाद दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गयी थी जिसमें भूमाफिया यशपाल तोमर समेत कई लोगों को नामजद किया गया था।पीडि़त पटटेदारों की शिकायतों का संज्ञान लेने के बाद एसआइटी ने पूछताछ के लिए लेखपाल शीतला प्रसाद को सूरजपुर स्थित कार्यालय तलब किया। फर्जी रिपोर्ट के साक्ष्य मिलने के बावत लेखपाल एसआइटी टीम को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Dadri News :
बता दें कि चिटहैरा गांव में भू-माफिया यशपाल तोमर ने लेखपाल व सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी पटटे बनाने तथा पटटों को हड़पकर सरकार को हजारों करोड़ रूपये का चूना लगाया था। इस मामले में जिला प्रशासन ने चिटहेरा भूमि घोटाले की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी थी। जांच में तहसील से लेकर हापुड़ तक के अधिकारियों की बरती गई लापरवाही का जिक्र किया गया था, लेकिन रिपोर्ट में दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों का नाम नहीं खोला गया था। जिस पर शासन ने जिला प्रशासन से दोषी कर्मचारी और अधिकारियों के नाम मांगे हैं। यह रिपोर्ट बंद लिफाफे में भेजनी होगी। अब तक दस कर्मचारियों और अधिकारियों का नाम सामने आ चुके हैं। इनमें ज्यादातर दादरी तहसील में तैनात रहे हैं।