Dadri News : बबीता नागर का केनरा बैंक में नागरिक अभिनंदन
दादरी
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:05 AM
Dadri : दादरी । वल्र्ड पुलिस गेम्स (World Police Games) में गोल्ड मेडल जीतने वाली दिल्ली पुलिस की सब-इंस्पेक्टर और ग्राम सदल्लेपुर की निवासी बबीता नागर का केनरा बैंक की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया। नागरिक अभिनंदन में विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक तेजपाल नागर और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे।
बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक सुजीत कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल रंजन और नीरज रहेला ने प्रशस्ति पत्र और फूल-मालाओं से बबीता नागर का स्वागत किया। संचालन किशन नागर नेताजी ने किया।
इस अवसर पर राजे कसाना, सुशील नागर, महेन्द्र प्रधान, राहुल कुमार, गजेंद्र प्रधान, जितेन्द्र प्रधान, सूबे नंबरदार, मनोज प्रधान, वेदपाल मुखिया और पवन नागर आदि मौजूद रहे।