
Dadri News : दादरी थाना पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की एक बाइक, एक तमंचा और एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना दादरी पुलिस द्वारा आज सुबह शाहपुर की पुलिया के पास से वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने हर्ष पुत्र होशियार सिंह निवासी ग्राम इकलैडी थाना कपूरपुर जिला हापुड तथा शगुन पुत्र चन्द्रबोस निवासी ग्राम सिसौली थाना मुंडाली जिला मेरठ हाल पता ग्राम इकलैडी थाना कपूरपुर जिला हापुड को गिरफ्तार किया।
पूछताछ करने पर दोनों वाहन चोर गिरोह के सदस्य निकले। इनके कब्जे से चोरी की 1 मोटर साइकिल नंबर यूपी 16 बीएस 0418, 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ है। बरामद हुई बाइक चिटहैरा से चोरी की गई थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।