Dadri: दादरी । कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वाहन का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसका ड्राइवर केबिन के अंदर फंस गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दादरी पुलिस और स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद ड्राईवर को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
देर रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण हादसे में ट्रक ड्राईवर बुरी तरह घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था हादसे के बाद ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर उस में फंस गया। वह बुरी तरह से घायल और लहूलुहान था। उसने मदद के लिए गुहार लगाना शुरू कर दिया।
उसकी आवाज सुनकर राहगीर मौके पर इक_ा हो गए। उन लोगों ने घायल चालक को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया। पर कामयाबी नहीं मिली। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर दादरी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लोगों की मदद से ट्रक के ड्राइवर को भारी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया और गम्भीर रुप से घायल ट्रक ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है।