Dadri News : मेडिकल रिपोर्ट को लेकर चिकित्सक से अभ्रदता, वॉर्ड बॉय से मारपीट
Noida Crime News
भारत
चेतना मंच
12 Dec 2022 07:26 PM
Dadri News : मारपीट के मामले में मन मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट न बनाने पर कुछ युवकों ने दादरी सीएचसी पर तैनात चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार किया और वार्ड बॉय के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में चिकित्सक ने थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कराया है।
Dadri News :
थाना दादरी के एसएसआई दिनेश मलिक ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के छोलस गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने मेडिकल के लिए सीएचसी दादरी भेजा था। सीएचसी पर उपस्थित डॉक्टर बालेंद्र व वार्ड बॉय विरेंद्र एक महिला का मेडिकल कर रहे थे। इस दौरान रोहित राणा नामक युवक अपने कुछ साथियों के साथ चिकित्सक के कक्ष में पहुंचा। रोहित राणा खुद को नेता बताते हुए चिकित्सक पर अपने पक्ष के लोगों का अपने मन मुताबिक मेडिकल बनाने का दबाव डालने लगा। इस दौरान वार्ड बॉय वीरेंद्र ने उसे बाहर जाने के लिए कह दिया जिससे वह आग बबूला हो गया। रोहित राणा ने अपने साथियों के साथ मिलकर विरेंद्र की पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गया। इस संबंध में डॉ बालेंद्र ने थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Video-2022-12-12-at-1.51.50-PM.mp4"][/video]