Dadri News: CNG पेट्रोल पंप के सामने कबाड़ में लगी आग
Dadri News
दादरी
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:38 AM
Dadri News: थाना दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने आज सुबह कबाड़ के ढेर में आग लगने से हडक़ंप मच गया। आग सीएनजी पंप तक पहुंचती उससे पहले ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी है उस पर काबू पा लिया।
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आज सुबह करीब 7:30 बजे दादरी जीटी रोड पर स्थित सीएनजी पंप के सामने (सेवा सदन होटल की बगल में) खुली जगह पर पड़े कबाड़ में आग लगने की सूचना मिली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही दमकल गाडिय़ों को मौके के लिए रवाना किया गया।
दमकल गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कबाड़ में आग लगने से काफी दूर तक काला धुंआ उठता हुआ देखा गया।
[video width="640" height="352" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-28-at-1.32.16-PM.mp4"][/video]