Dadri News : विधायक ने किया चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ
दादरी
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:20 AM
दादरी
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:20 AM
Dadri: दादरी । चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का सोमवार को दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-32 स्थित परिवहन विभाग परिसर में किया गया। यह अभियान 18 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक चलेगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ करने के बाद विधायक तेजपाल नागर ने लोगों को यातायात के प्रति जागरुक जागरुक करने के लिए निकाली गई रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह रैली सेक्टर-32 से शुरू होकर एडोब चौराहा, स्पाइस मॉल, डीएम चौराहा, सेक्टर 26, सेक्टर-27 होते हुए सेक्टर-32 में समाप्त हुई। इसके पूर्व एआरटीओ ए.के. पांडेय तथा अन्य अधिकारियों ने विधायक तेजपाल नागर को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान एआरटीओ (प्रशासन) एके पांडे, एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रशांत तिवारी, अजय मिश्रा, दीपक कुमार, विपिन चौधरी के अलावा रोडवेज के एआरएम तथा टीआई संतोष सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।