Dadri : दादरी । थाना दादरी क्षेत्र में एक कान्वेंट स्कूल के संचालक से खबर चलाने का भय दिखाकर धन उगाही का प्रयास कर रहे दो कथित पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्कूल के संचालक ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कठहैड़ा रोड पर हीरालाल शर्मा नामक व्यक्ति का केशव कान्वेंट नाम से स्कूल है। शुक्रवार को उनके स्कूल के कार्यालय में 2 लोग पहुंचे और खुद को पत्रकार बताते हुए कहा कि उनके स्कूल की मान्यता नहीं है। खबर न चलाने की एवज में उन्होंने हीरालाल से 30 हजार रुपए की मांग की। शक होने पर हीरा लाल शर्मा ने थाना दादरी पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से नदीम मलिक व तरुण वर्मा को हिरासत में ले लिया। इन दोनों के खिलाफ हीरालाल वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है|