
Dadri News (चेतना मंच)। जनपद में निर्जीव पड़ी समाजवादी पार्टी नगर निकाय के चुनाव में दादरी से पार्टी के प्रत्याशी अयूब मलिक के सहारे अपनी लाज बचाने की जुगत लगा रही है।
आपको बता दें कि अयूब मलिक इसके पूर्व बहुजन समाज पार्टी से दो बार नगरपालिका दादरी से चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके हैं और बहुत कम अंतर से चुनाव हारे थे। इस बार के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अयूब मलिक को अपने पाले में लाकर अपनी लाज बचाने के लिए गणित बैठा रही है। लेकिन जिस तरह से चुनावी माहौल बना है। उससे लगता नहीं कि सपा की लाज बच पाएगी।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी इसके पूर्व भी विवादों के घेरे में रहे थे। जैसे ही सुधीर भाटी को पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिला अध्यक्ष घोषित किया वैसे ही पार्टी में एक बार फिर गुटबाजी बढ़ गई है। गुटबाजी को न रोकना भी पार्टी के लिए नगर निकाय चुनाव में नुकसान दायक दायक साबित हो सकता है।