Dadri News : डिफेंस एंड रेलवे एनक्लेव में भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित
दादरी
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:15 PM
Dadri: दादरी । छपरौला गांव के पास डिफेंस एंड रेलवे एनक्लेव में भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापना तथा भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, पंडित आशीष वत्स पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री भाजपा, अन्नू पंडित सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भाजयुमो भी मौजूद रहे। इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अविनाश चौहान, उपाध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला, उप सचिव रविंद्र सिंह, सचिव देवेंद्र राय, प्रदीप शर्मा कोषाध्यक्ष तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्य जिसमें अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, राजन कुमार, अमरनाथ तिवारी, रामदत्त, शिवकुमार अमर सिंह तथा अन्य सहयोगी साथियों की मौजूदगी रही।