
Dadri News : अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में सम्मिलित होना एक परिवार को खासा महंगा पड़ा। चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त ने थाना दादरी में शिकायत दर्ज कराई है।
नई आबादी निवासी कासिम अपने परिवार सहित रविवार शाम को एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में सम्मिलित होने के लिए दनकौर गए थे। देर रात उनका बेटा हाशिम अपनी पत्नी के साथ घर वापस लौट आया जबकि कासिम वहीं पर रुक गए। आज सुबह हाशिम जब अपने मकान की ऊपरी मंजिल पर गया तो उसे कमरे का ताला टूटा हुआ और सामान अस्त-व्यस्त मिला। उसने इसकी सूचना थाना दादरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि चोर यहां से लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि मकान की ऊपरी मंजिल के जिस कमरे में चोरी की घटना हुई है उसमें कासिम अपनी पत्नी के साथ रहते थे।