Dadri: दादरी। इस क्षेत्र के दो धुर विरोधी नेताओं के एक मंच पर आने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चर्चा करने वाले कह रहे हैं कि क्या राजनीति किसी से कुछ भी करा सकती है?कल दादरी कस्बे में भारतीय जनता पार्टी का एक मंच सजा हुआ था। इस मंच पर लंबे समय तक समाजवादी पार्टी का प्रमुख चेहरा रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी व दादरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती गीता पंडित एक साथ नजर आए। फिर क्या था कार्यक्रम की इस तस्वीर को देखकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सब जानते हैं कि श्रीमती गीता पंडित के पति स्व. विजय पंडित की हत्या हो गई थी। इस मुद्दे को लेकर श्रीमती पंडित कुछ नेताओं के विरुद्ध सीधे आरोप लगाती रही थी कि उनके पति की हत्या कुछ नेताओं के इशारे पर की गई है। अब चुनावी मौसम में यह मुद्दा एक बार फिर गरम हो रहा है। भाजपा के कईं कार्यकर्ता कह रहे हैं कि यह देखो राजनीति में क्या नहीं हो सकता। कल के इस कार्यक्रम की फोटो पर सब अपने अपने मायने निकाल रहे हैं। चर्चा का बाजार गर्म है अब देखना यह होगा कि यें चर्चाएं चुनाव में क्या असर डालेगीं।