Dadri News : कोर्ट में हाजिर न होने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
Noida News: Manager behind bars who defrauded Samsung of crores
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:31 PM
Dadri : दादरी । थाना दादरी पुलिस ने जान से मारने की नियत से फायर करने वाले दो शातिर बदमाश जेल से छूटने के बाद कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट ने उनके एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किए थे। इसके तहत थाना दादरी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। थाना दादरी के थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि (वर्ष 2016) में अंकित उर्फ अंकी गुर्जर पुत्र धर्मवीर निवासी कटैहड़ा , गुरमीत उर्फ लालू उर्फ युवराज पुत्र सतवीर निवासी उपरोक्त द्वारा थाना दादरी पुलिस ने वादी राजेंद्र कुमार की तहरीर पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद दोनों कोर्ट में हाजिर नहीं हो पा रहे थे, जिसके चलते कोर्ट से दोनों के वारंट जारी किए गए ।
पुलिस ने फिर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर किया। दादरी पुलिस ने ही थाने से वांछित चल रहे 307 के आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि उसके 4 साथी उक्त मामले में पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
थाना दादरी के थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सलमान पुत्र आस मोहम्मद मोहल्ला देवीपाटन दादरी धारा 307 ,504, 506 आदि के मामले में थाने से वांछित चल रहा था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मंजूर अली को जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इसके चार साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। तभी से यह फरार चल रहा था।
पुलिस के इसके साथी माजिद उर्फ बगदादी तथा शाहरुख पुत्र सलीम सहित चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है ।और सलमान तभी से फरार चल रहा था। आज उसे धर दबोचा।