Dadri News : युवा समाजसेवियों ने गोशालाओं में गायों की मृत्यु पर चिंता जताई
दादरी
RP Raghuvanshi
22 Aug 2022 11:30 PM
दादरी
RP Raghuvanshi
22 Aug 2022 11:30 PM
Dadri : दादरी। युवाओं के सामाजिक संगठन ‘सवेरा एक नई सोच’ ने दादरी स्थित गोशालाओं में गायों की दुर्दशा और उनकी मृत्यु पर चिंता जताई है। संगठन की मासिक बैठक में कस्बे से संबंधित विकास और सामाजिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में दादरी रेलवे रोड का पुनर्निर्माण, बस स्टैंड का पुनर्निर्माण, विशाल मंदिर के तालाब का सौन्दर्यीकरण, शहीद स्मारक का सौन्दर्यीकरण, दादरी गाोशालाओं में गायों की लगातार मौत पर चर्चा हुई। बैठक में यह तय किया गया कि इन तमाम समस्याओं के समाधान के लिए संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल सम्बंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र मिलकर समस्याओं का समाधान का अनुरोध करेगा।
बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी पंडित जीत शर्मा, कपिल दीक्षित, सवेरा संस्थापक विनय पंडित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण सिंह बघेल, विकास पंडित, दीपक राजवंशी, कपिल कोरी, चिंटू वशिष्ठ, जज दीपक भाटी और रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।