बिसहाड़ा गांव में जुटे दो दर्जन से अधिक गांव के लोग, महापंचायत आयोजित
Dadri
दादरी
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:10 PM
Dadri News: एक समान मुआवजा, एनटीपीसी में नौकरी और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर दादरी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों और किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया। हालांकि पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास भी किया है।
Dadri News
आपको बता दें कि एनटीपीसी दादरी के क्षेत्र के 24 गांवों के किसान के परिवारों की महिला, पुरुष और बच्चे सभी एक समान मुआवजा, नौकरी और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन करते चले आ रहे हैं।
गुरुवार को भारतीय किसान परिषद के सुखबीर पहलवान नेतृत्व में बिसहाड़ा गांव में महापंचायत हुई। महापंचायत में महिलाओं से लेकर बुजुर्ग भारी संख्या में पहुंचे। इसी दौरान पंचायत में एक महिला बेहोश हो गई। पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया। मौके पर ज्वाइंट सीपी, डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी भारी पुलिस फोर्स बल के साथ मौजूद रहे।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।