विज्ञापन
दादरी क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दादरी क्षेत्र के चिटहेरा गांव के रहने वाले इस पति तथा पत्नी जोड़े ने लव मैरिज की थी। दादरी पुलिस की जांच में पता चला है कि पत्नी की हत्या करने से पहले पति ने अपनी पत्नी को शराब पिलाई थी।

Dadri News : दादरी क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दादरी क्षेत्र के चिटहेरा गांव के रहने वाले इस पति तथा पत्नी जोड़े ने लव मैरिज की थी। दादरी पुलिस की जांच में पता चला है कि पत्नी की हत्या करने से पहले पति ने अपनी पत्नी को शराब पिलाई थी। उसने पत्नी के साथ बैठकर खुद भी जमकर शराब पी थी। घटना के बाद से हत्यारा पति फरार है। Dadri News
आपको बता दें कि पत्नी की हत्या करने वाला पति दादरी क्षेत्र के चिटहेरा गांव का रहने वाला है। इन दिनों वह अपनी पत्नी के साथ दादरी कस्बे में रह रहा था। दादरी थाने की पुलिस ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के चिटहेरा गाँव में रहने वाले अनूप के बेटे मोहित ने 9 साल पहले कविता नामक युवती के साथ लव मैरिज की थी। बुधवार की सुबह मोहित ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करके उसे मौत के घाट उतार दिया। Dadri News
दादरी थाने की पुलिस ने बताया कि पत्नी की हत्या करने वाले मोहित ने बड़ी निमर्मता के साथ अपनी पत्नी कविता को मार डाला। मोहित ने एक झटके में कविता का दुपट्टा खींचा। उसी दुपट्टे से उसने अपनी पत्नी का तब तक गला दबाया जब तक कविता ने तड़प-तड़प कर दम नहीं तोड़ दिया। दादरी थाने की पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। Dadri News
विज्ञापन