Gautam Buddha Nagar: युवा स्वर्णकार बुजुर्गों से सीख ले, उनके आदर्शों पर चलें - रवि सोनी
Gautam Buddha Nagar
दादरी
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:10 PM
Gautam Buddha Nagar: गौतमबुद्ध नगर। दादरी नगर स्थित खुश ज्वेलर्स पर अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ, राष्ट्रीय स्वर्णकार समाज उत्थान समिति एवं उत्तर प्रदेश मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन युवा उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष रवि सोनी ने कहा कि हमारे समाज एवं राष्ट्र का सुनहरा भविष्य युवाओं के दृढ़ संकल्प, कर्तव्य निष्ठा एवं स्वार्थपरता से दूर लग्न शीलता के गर्भ में समाहित है। इसलिए युवा स्वर्णकारों को बुजुर्गों के अनुभवों से सीख लेकर उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।
मुख्य अतिथि अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने कहा कि आपसी वैमनस्य त्याग, सामाजिक शक्ति को मजबूत बनाने की सख्त जरूरत है तथा हमें आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव पूर्ण माहौल बनाकर अपने समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाना होगा।
बैठक में जहां स्वर्णकार समाज की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया, वहीं गौतमबुद्ध नगर जिले में स्वर्णकार समाज के गौरव युवा आईएएस मनीष वर्मा जिलाधिकारी का स्वर्णकार समाज द्वारा हार्दिक अभिनंदन किए जाने का सर्वसम्मति फैसला लिया गया। बैठक का संचालन राष्ट्रीय सचिव नंद गोपाल वर्मा एवं अध्यक्षता भुजेन्द्र वर्मा ने की। इस मौके पर नरेंद्र वर्मा, सीए यतेंद्र वर्मा, चंचल वर्मा, दीपक वर्मा, लोकेश वर्मा, लकी सोनी, गजन सोनी, गुलशन वर्मा आदि मौजूद रहे।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।